Redmi 14C 5G की ग्लोबल एंट्री हो गई है। इस फोन को भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। रेडमी का दावा है कि यह फोन इस सेगमेंट में सबसे बेहतर डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कई और तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 14C 5G Launched: शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने भारत में सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। 2025 की शुरुआत में लॉन्च हुए इस सस्ते 5G फोन में कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी का यह अफोर्डेबल स्मार्टफोन 5160mAh की दमदार बैटरी, 8GB रैम समेत तगड़े फीचर्स के साथ आता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 13 5G का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी ने फोन के डिजाइन से लेकर हार्डवेयर फीचर में भी कई बड़े बदलाव किए हैं।
Redmi 14C 5G की कीमत
रेडमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 10,999 रुपये और 11,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black में खरीद सकते हैं। फोन की पहली सेल 10 जनवरी को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इसे शाओमी के आधिकारिक ई-स्टोर और रिटेल चैनल के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Experience the power of the #Redmi14C 5G!
— Redmi India (@RedmiIndia) January 6, 2025
– 4nm Snapdragon® 4 Gen 2 5G
– 17.47cm (6.88) 120Hz Eye-Safe Display
– 50MP Dual + 8MP Selfie Cameras
– Massive 5160mAh Battery
Starting at ₹9,999*.
The sale starts on 10th January 2025.
Know more: https://t.co/kUXFMbZ6Nd#2025G pic.twitter.com/SwGNFXKiRr
Redmi 14C 5G के फीचर्स
रेडमी का यह सस्ता स्मार्टफोन 6.88 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में TUV लो-ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन इस सेगमेंट में सबसे बेहतर डिस्प्ले के साथ आता है।
Redmi 14C 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं।
यह बजट फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS पर काम करता है। इस फोन में 5,160mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा।
Read this also: Redmi Note 13 256GB की धड़ाम हुई कीमत, फ्लिपकार्ट में हुआ हजारों रुपये का Price Drop
इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, USB Type C, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह फोन IP51 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
Redmi 14C 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें इमेज की क्षमता को इंप्रूव करने के लिए AI फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi 14C 5G की भारत में लॉन्चिंग कब हुई?
Redmi 14C 5G को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है।
Redmi 14C 5G की कीमत क्या है?
Redmi 14C 5G की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है।
Redmi 14C 5G के प्रमुख फीचर्स क्या हैं?
Redmi 14C 5G में प्रमुख फीचर्स शामिल हैं
5G कनेक्टिविटी: तेज़ और निर्बाध इंटरनेट एक्सेस।
बड़ा डिस्प्ले: हाई-डेफिनिशन स्क्रीन।
शक्तिशाली प्रोसेसर: स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए।
लंबा बैटरी बैकअप: दिनभर का उपयोग सुनिश्चित करता है।
अच्छा कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए।
Redmi 14C 5G के कैमरा स्पेसिफिकेशंस क्या हैं?
फोन में डुअल/ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस देखनी होगी।
क्या Redmi 14C 5G पर किसी प्रकार के ऑफर्स उपलब्ध हैं?
लॉन्च के समय कंपनी बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डिस्काउंट या अन्य प्रमोशंस पेश कर सकती है। ये ऑफर्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या पार्टनर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकते हैं।
Redmi 14C 5G का डिस्प्ले और बैटरी कितना प्रभावशाली है?
Redmi 14C 5G में बड़ा डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है, जो इसे एंटरटेनमेंट और दैनिक उपयोग के लिए आदर्श बनाती है।
Redmi 14C 5G के साथ क्या एक्सेसरीज़ मिलती हैं?
बॉक्स में आमतौर पर चार्जर, यूएसबी केबल, सिम इजेक्टर टूल और यूजर मैनुअल मिलता है।
Redmi 14C 5G की उपलब्धता कहां होगी?
यह फोन ई-कॉमर्स साइट्स (जैसे Flipkart, Amazon), कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
Redmi 14C 5G किस प्रकार के उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है?
यह फोन उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपयुक्त है जो 5G कनेक्टिविटी, बजट फ्रेंडली प्राइस और अच्छे परफॉर्मेंस की तलाश में हैं।
क्या Redmi 14C 5G गेमिंग के लिए अच्छा है?
इसका प्रोसेसर और बैटरी इसे हल्के और मध्यम गेमिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं। हाई-एंड गेम्स खेलने से पहले स्पेसिफिकेशंस चेक करना बेहतर होगा।